वायरल

सड़क पार करते समय बीच में मस्ती करने लगे नन्हे शेर, किनारे तक ले जाने में शेरनी को करनी पड़ी मशक्कत (Watch Viral Video)

वायरल वीडियो में सड़क पार करते समय दो नन्हे शेर बीच रास्ते पर मस्ती करने लगते हैं. नन्हे शेर यहां-वहां भागने लगते हैं, जिसके चलते अपने बच्चे को किनारे ले जाने के लिए मां शेरनी को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

सड़क पार करते समय बीच में मस्ती करने लगे नन्हे शेर, किनारे तक ले जाने में शेरनी को करनी पड़ी मशक्कत (Watch Viral Video)
सड़क पर मस्ती करते नन्हे शेर (Photo Credits: X)

Viral Video: छोटे बच्चे अक्सर अपनी शैतानियों से अपने माता-पिता को परेशान कर देते हैं. खासकर, पब्लिक प्लेस पर बच्चों का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पडता है, क्योंकि वो कभी हाथ छुड़ाकर यहां-वहां भागने लगते हैं. ऐसा सिर्फ इंसानों के बच्चों के साथ ही नहीं, बल्कि जानवरों के बच्चों के साथ भी होता है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क पार करते समय दो नन्हे शेर (Baby Lion) बीच रास्ते पर मस्ती करने लगते हैं. नन्हे शेर यहां-वहां भागने लगते हैं, जिसके चलते अपने बच्चे को किनारे ले जाने के लिए मां शेरनी (Lioness) को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

बच्चों के साथ सड़क पार करती शेरनी को देख सड़क पर गाड़िया रुक जाती हैं.काफी मशक्कत के बाद आखिरकार शेरनी अपने बच्चों को किनारे तक ले जाती है. वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हर परिवार में एक विद्रोही बच्चा होता है. शेयर करने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: अपने बच्चे को मुंह से पकड़कर सड़क पार करती दिखी शेरनी, नजारे को कैमरे में कैद करते दिखे लोग (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).