वायरल

Viral Video: भूख लगी तो अपने ही साथी पर मगरमच्छ ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ...देखकर दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का दूसरे मगरमच्छ पर हमला करते हुए रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा मगरमच्छ तालाब के अंदर जाने की कोशिश करता है, तभी दूसरा मगरमच्छ उस पर हमला बोल देता है.

Viral Video: भूख लगी तो अपने ही साथी पर मगरमच्छ ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ...देखकर दंग रह जाएंगे आप
मगरमच्छों की लड़ाई (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: पानी के खूंखार जानवर मगरमच्छ (Crocodile) को जब भूख लगती है तो किसी भी जानवर को पल भर में अपना निवाला बना लेते हैं, लेकिन जब उन्हें कोई शिकार नहीं मिलता है तो वो अपने साथी का शिकार करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मगरमच्छ का दूसरे मगरमच्छ पर हमला करते हुए रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा मगरमच्छ तालाब के अंदर जाने की कोशिश करता है, तभी दूसरा मगरमच्छ उस पर हमला बोल देता है. इसके बाद दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होने लगती है. इस खूनी संघर्ष के दौरान दोनों ही तालाब में चले जाते हैं, इसलिए यह पता नहीं चल पाता है कि आखिर किसकी जीत होती है.

हैरान करने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर @TheBrutalNature नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 152.9k व्यूज मिल चुके हैं और इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक ने लिखा है- ये दोनों भाई हैं और आपस में खेल रहे हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है कि खेल-खेल में दोनों आक्रामक हो गए. यह भी पढ़ें: Viral Video: दो मगरमच्छों के बीच छिड़ी खूनी जंग, जानी दुश्मन बनकर चबाने लगे एक दूसरे का सिर और पैर

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).