प्यास लगी तो नल खोलकर पिया पानी, फिर किया उसे बंद, कुत्ते के समझदारी के कायल हुए लोग (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब कुत्ते को प्यास लगती है तो वो नल खोल लेता है और पानी पीने के बाद वो नल को बंद कर देता है.
Dog Viral Video: वैसे तो इंसानों को इस धरती का सबसे समझदार प्राणी माना जाता है, लेकिन कई बार जानवर इंसानों से ज्यादा समझदारी दिखा जाते हैं, जिसे देख इंसानों को उनसे सीख मिलती है. पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए कई तरह के मुहिम और जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जिन लोगों को पानी की बर्बादी करनी है उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुत्ते (Dog) का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब कुत्ते को प्यास (Thirsty Dog) लगती है तो वो नल (Tap) खोल लेता है और पानी पीने के बाद वो नल को बंद कर देता है.
वीडियो में पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए कुत्ता जिस तरह की समझदारी दिखाता है, उसे देख लोग उसके कायल हो गए हैं. इस वीडियो को @fasc1net नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- महान संरक्षण कौशल. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: प्यास लगी तो बंद नल के पास आकर खड़ा हो गया आवारा कुत्ता, फिर महिला ने जो किया....
देखें वीडियो-
Great conservation skills. pic.twitter.com/vxsjKiFYro
— Fascinating (@fasc1nate) September 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

