Viral Video: तरबूज को काटे बगैर ही शख्स ने किया खौलते हुए तेल में डीप फ्राई, फिर जो हुआ... आप भी देखें
सोशल मीडिया पर एक हैरत में डालने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तरबूज को बिना काटे ही उसे खौलते हुए तेल में डीप फ्राई करता है और सके बाद उसे काटकर खाता है.
Viral Video: गर्मियों के मौसम में अधिकांश लोग तरबूज (Watermelon) खाना पसंद करते हैं, क्योंकि स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. वैसे तो लोग तरबूज को काटकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को तरबूज डीप फ्राई करने के बाद खाते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरत में डालने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स तरबूज को बिना काटे ही उसे खौलते हुए तेल में डीप फ्राई करता है और उसके बाद उसे काटकर खाता है.
इस वीडियो को @ericriveracooks नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पूरे तरबूज को दो अलग-अलग साइड से डंडियां लगाकर, सफेद रंग के बैटर में डालकर उसकी कोटिंग करता है, फिर उसे खौलते हुए तेल में डालकर डीप फ्राई करता है. फ्राई करने के बाद उसे वो छोटे-छोटे टुकड़ों में काटता है और फिर बड़े मजे से उसे खाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: रेस्टोरेंट में नूडल्स खा रहा था शख्स, अचानक खाने में जिंदा मेंढक को देख उड़े होश
देखें वीडियो-
🎶🎶🎶🎶
watermelon
sugar
fry
watermelon
sugar
fry
🎶🎶🎶🎶🎶🎶 pic.twitter.com/cocMvR6zf4
— eric rivera (@ericriveracooks) June 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

