Viral Video: रेस्टोरेंट में नूडल्स खा रहा था शख्स, अचानक खाने में जिंदा मेंढक को देख उड़े होश
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट में नूडल्स खाते समय शख्स को अचानक उसमें जिंदा मेंढक मिल गया, जिसे देखकर मानों उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई.
Viral Video: कई बार लोग घर के खाने से बोर होकर रेस्टोरेंट (Restaurant) में खाने के लिए चले जाते हैं, जहां वो नई और स्वादिष्ट डिशेज को ट्राई करते हैं. जरा सोचिए आप किसी रेस्टोरेंट में मजे से कुछ खा रहे हों और अचानक से आपको उसमें जिंदा मेंढक (Frog) मिल जाए तो आप क्या करेंगे? जी हां, एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें रेस्टोरेंट में नूडल्स खाते समय शख्स को अचानक उसमें जिंदा मेंढक मिल गया, जिसे देखकर मानों उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग पूरा नूडल्स खाने के बाद शख्स की नजर मेंढक पर पड़ती है, जिसके बाद वो उसे चॉपस्टिक से उठाकर देखने की कोशिश करता है, लेकिन मेंढक बाउल में फुदकना शुरु कर देता है. इस वीडियो को @kaito09061 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Gulab Jamun With Curd: ये फ़ूडवेंडर बेच रहा है गुलाब जामुन के साथ दही, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
देखें वीडियो-
自分が出張中に気に立っていたうどんを食べたら
何にカエル🐸
振った後に食べて最後の方まで気づかなかった
お店は3時間の営業停止の後にその日の夜から営業再開、今もサラダや同じ商品を販売中
食べる前には気をつけて pic.twitter.com/pjbxuLy9F6
— 魁斗 (@kaito09061) May 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

