Viral Video: क्लासरूम में अंदर दिखी छिपकली तो उसके पीछे पड़ गया छात्र, बेखौफ होकर उसे पकड़ता दिखा
सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो क्लासरूम में छिपकली को देखकर उसके पीछे पड़ जाता है. बच्चा क्लासरूम में घुसी एक बड़ी छिपकली को देखकर उसे हाथों से पकड़ने की कोशिश करता है.
Viral Video: कई घरों में छिपकली, कॉकरोच जैसे नन्हे जीवों को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है. भले ही ये कीड़े-मकोड़े छोटे हों, लेकिन कई लोग उनसे डरते हैं, जबकि कुछ लोग बेखौफ होकर उन्हें पकड़ लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो क्लासरूम में छिपकली को देखकर उसके पीछे पड़ जाता है. बच्चा क्लासरूम में घुसी एक बड़ी छिपकली को देखकर उसे हाथों से पकड़ने की कोशिश करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र छिपकली को डंडे से दीवार पर दबाने के बाद अपने हाथों से पकड़कर उसे डिब्बे में बंद करता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kohtshoww नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. हैरत की बात तो यह है कि छिपकली को पकड़ते समय बच्चा एक समय के लिए भी डरता नहीं है. बच्चे की हिम्मत देखकर ज्यादातर लोग उसे खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं, जबकि कई लोग उसकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं. यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: घर में लगे माउस ट्रैप में जा फंसा खतरनाक किंग कोबरा, फिर भी फन फैलाकर डराता दिखा सांप (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

