Viral Video: लोकल ट्रेन में गोलगप्पे बेचता नजर आया शख्स, चटकारे लेकर खाते दिखे यात्री
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती लोकल ट्रेन में गोलगप्पे बेचता हुआ दिखाई दे रहा है और यात्री भी मजे से गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं.
Golgappas in Local Train Viral Video: गोलगप्पे (Golgappas) का नाम सुनते ही अधिकांश लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, यह एक ऐसा स्ट्रीट फूड (Street Food) है जिसे ज्यादातर लोग खाना काफी पसंद करते हैं. लगभग हर उम्र के लोग गोलगप्पे चटकारे लेकर खाना पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती लोकल ट्रेन (Local Train) में गोलगप्पे बेचता हुआ दिखाई दे रहा है और यात्री भी मजे से गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती ट्रेन में गोलगप्पे बेच रहा है और उसके आस पास तमाम यात्री नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक शख्स बेफिक्र होकर गोलगप्पे खाने लगता है. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस ट्रेन के हैंडल और डिब्बे की संरचना काफी पुरानी है और यह मुंबई की नहीं, बल्कि कोलकाता की लोकल ट्रेन है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- कोलकाता की ट्रेनों में आजकल कुछ भी होता है. यह भी पढ़ें: VIDEO: अचानक ट्रेन के AC कोच में बरसने लगा पानी, वायरल वीडियो ने खोली रेलवे की पोल, भीग गए पैसेंजर
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

