वायरल

Dog Viral Video: अपाहिज कुत्ते ने पहली बार आजमाया प्रोस्थेटिक्स, कृत्रिम पैरों की मदद से चलता दिखा जानवर

सोशल मीडिया पर एक अपाहिज कुत्ते का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पहली बार प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करता है और कृत्रिम पैरों की मदद से चलता हुआ दिखाई देता है.

Dog Viral Video: अपाहिज कुत्ते ने पहली बार आजमाया प्रोस्थेटिक्स, कृत्रिम पैरों की मदद से चलता दिखा जानवर
कुत्ते ने पहली बार आजमाया प्रोस्थेटिक्स (Photo Credits: X)

Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अपाहिज कुत्ते का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो पहली बार प्रोस्थेटिक्स (Prosthetics) का इस्तेमाल करता है और कृत्रिम पैरों (Artificial Legs) की मदद से चलता हुआ दिखाई देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक महिला इस अपाहिज कुत्ते के आगे वाले दोनों पैरों में प्रोस्थेटिक्स लगाती है, जिसके बाद वो कुत्ता उन कृत्रिम पैरों की मदद से आम कुत्तों की तरह चलने लगता है. इस वीडियो को @gunrosegirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह कुत्ता पहली बार प्रोस्थेटिक्स आजमा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 6.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कछुए को कमजोर समझने की गलती कर बैठा कुत्ता, एक पल में जानवर ने ऐसे सिखाया सबक

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).