Viral Video: कछुए को कमजोर समझने की गलती कर बैठा कुत्ता, एक पल में जानवर ने ऐसे सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता कछुए को खुद से कमजोर करने की गलती कर बैठता है, तभी कछुआ भी पल भर में उसकी सारी हेकड़ी निकालते हुए खौफनाक सबक सिखाता है.
Viral Video: कई बार जानवर बगैर कुछ सोचे-समझे दूसरे जानवरों से पंगा ले लेते हैं, क्योंकि वो खुद को ज्यादा ताकतवर और सामने वाले को कमजोर समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा करना कभी-कभी भारी पड़ जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog) कछुए (Turtle) को खुद से कमजोर करने की गलती कर बैठता है, तभी कछुआ भी पल भर में उसकी सारी हेकड़ी निकालते हुए खौफनाक सबक सिखाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता पहले कछुए से पंगा ले लेते हुए दांत से काटने की कोशिश करता है. पहले तो कछुआ एकदम शांत रहता है, फिर वो कुत्ते की जीभ को अपने मुंह से दबा लेता है.
जैसे ही कछुआ कुत्ते की जीभ को पकड़ता है, कुत्ते की हालत खराब हो जाती है. कुत्ते के एक्सप्रेशन को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुत्ता कितनी बुरी तरह से डरा हुआ है. इस वीडियो @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये बहुत डरावना है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- कुत्ते को तुरंत फ्लैशबैक दिख गया होगा. यह भी पढ़ें: बच्चा आराम से खाना खा सके, इसलिए मां डॉग ने किया ऐसा काम, देखें दिल छू लेने वाला Viral Video
देखें वीडियो-
Game is over!pic.twitter.com/TZz8OUIuIv
— Figen (@TheFigen_) August 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

