वायरल

Viral Video: बार- बार खराब हो रही थी 18 लाख की ब्रैंड न्यू कार, परेशान शख्स ने गधों से बांधकर शो रूम तक खिंचा, देखें वीडियो

उदयपुर के एक व्यक्ति ने बार-बार खराब होने और खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस के बाद अपनी 17.5 लाख रुपये की कार को दो गधों से बांधकर उसे शो रूम तक खिंचा. राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले शंकरलाल ने माद्री औद्योगिक क्षेत्र के एक शोरूम से 17.5 लाख रुपये की नई कार खरीदी थी...

Viral Video: बार- बार खराब हो रही थी 18 लाख की ब्रैंड न्यू कार, परेशान शख्स ने गधों से बांधकर शो रूम तक खिंचा, देखें वीडियो
गधे से बांधकर खिंची कार (Photo: Twitter)

उदयपुर के एक व्यक्ति ने बार-बार खराब होने और खराब आफ्टर-सेल्स सर्विस के बाद अपनी 17.5 लाख रुपये की कार को दो गधों से बांधकर उसे शो रूम तक खिंचा. राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले शंकरलाल ने माद्री औद्योगिक क्षेत्र के एक शोरूम से 17.5 लाख रुपये की नई कार खरीदी थी. कार में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही थी. हालांकि, अधिकृत सर्विस सेंटर समस्या को ठीक नहीं कर सका. परेशान होकर शंकरलाल ने कार को शोरूम तक खींचने के लिए दो गधे मंगवा लिए. सड़क पर गधों द्वारा खींची जा रही कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोगों को कार को पीछे से धक्का देते हुए भी देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: परेशान ग्राहक ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को गधे से बांधा, शहर के चारों ओर किया परेड, देखें वीडियो

यहां देखें वायरल वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).