Viral Pic: टेक्सास के टेक्सारकाना शहर में बारिश के दौरान आसमान से गिरी मछलियां, तस्वीर हुई वायरल
संयुक्त राज्य अमेरिका में बुधवार को बारिश के दौरान एक मछली स्पष्ट रूप से आसामान से गिर गई. इस घटना को पशु वर्षा कहा जाता है. यह घटना अमेरिका के टेक्सास राज्य के टेक्सारकाना शहर की है.
Viral Pic: एक विचित्र घटना में संयुक्त राज्य अमेरिका में बुधवार को बारिश के दौरान एक मछली स्पष्ट रूप से आसमान से गिर गई. इस घटना को पशु वर्षा (Animal Rain) कहा जाता है. यह घटना अमेरिका के टेक्सास (Texas) राज्य के टेक्सारकाना (Texarkana) शहर की है. टेक्सारकाना शहर ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर मछली की एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें लिखा गया है, पशु वर्षा एक ऐसी घटना है जो तब होती है जब पानी के छोटे जानवर जैसे मेंढक, केकड़े और छोटी मछलियां पृथ्वी की सतह पर होने वाले जलस्रोतों या ड्राफ्ट में बह जाते हैं, फिर बारिश के साथ वो जमीन पर आ जाते हैं.
देखें पोस्ट-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)