वायरल

Viral Pic: सांस लेते वक्त पोलर बियर के मुंह से निकली आग, खूबसूरत नजारा कैमरे में हुआ कैद

एक ध्रुवीय भालू यानी पोलर बियर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सांस लेते समय जानवर के मुंह से आग निकलती हुई दिख रही है.

Viral Pic: सांस लेते वक्त पोलर बियर के मुंह से निकली आग, खूबसूरत नजारा कैमरे में हुआ कैद
पोलर बियर (Photo Credits: Twitter)

Polar Bear Viral Pic: आर्कटिक के अनछुए बर्फीले नजारे अक्सर लोगों के दिलो-दिमाग पर जादुई असर छोड़ते हैं. इस बीच एक ध्रुवीय भालू यानी पोलर बियर (Polar Bear) की तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Pic) हो रही है, जिसमें सांस लेते समय जानवर के मुंह से आग निकलती हुई दिख रही है. फोटो को इस तरह के कैमरे में कैद किया गया है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे पोलर बियर के मुंह से आग निकाल रही हो. वन्यजीव फोटोग्राफर जोश एनोन ने इस फोटो को साल 2015 में अपने कैमरे में कैद की थी, जब वो आर्कटिक अभियान पर थे. इस तस्वीर को मास्सिमो @Rainmaker1973 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- फोटोग्राफर जोश एनोन ने उस बेहतरीन पल को कैद किया, जिसमें उगते सूर्य ने इस ध्रुवीय भालू की बैकलिट सांस को आग की तरह बना दिया.

देखें तस्वीर-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).