VIDEO: इस देश के जेल में हुई खूनी झड़प, 15 लोगों की मौत, वीडियो में कैद हुई फायरिंग की घटना
जेल में तलाश अभियान अब भी जारी है. घटना के वीडियो में कैदियों के चीखने और गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं.
क्विटो (इक्वाडोर): मध्य इक्वाडोर में स्थित लाटाकुंगा जेल में सोमवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने इसे मादक तस्कर के स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय गिरोहों की झड़प बताया है. VIDEO: इंडोनेशिया में मौत का तांडव, फुटबॉल मैच के बीच प्रशंसकों में मची भगदड़, 174 लोगों ने गवांई जान
इक्वाडोर की राष्ट्रीय सुधार-गृह सेवा ने मृतक संख्या की पुष्टि की है. लाटाकुंगा जेल क्विटो से 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में स्थित है. जेल में तलाश अभियान अब भी जारी है. घटना के वीडियो में कैदियों के चीखने और गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं.
सुधार-गृह सेवा के अनुसार, पिछले साल इक्वाडोर की जेलों में करीब 316 कैदी मारे गए थे. इस साल अब तक 90 की मौत हो चुकी है. सबसे भयावह हिंसा पिछले साल सितंबर में ग्वायाकिल के लिटोरल जेल में हुई थी, जिसमें 125 कैदी मारे गए थे.
القبض على سجناء في #الإكوداور حاولوا الهروب خلال عملية تمرد أودت بحياة 15 نزيلاً على الأقل #إرم_نيوز pic.twitter.com/OWKYDq1QxX
— Erem News - إرم نيوز (@EremNews) October 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

