वायरल

Uttar Pradesh: जयमाल के बाद दहेज को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांधा (See Pics)

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जयमाला की रस्म के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के बीच दहेज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया और उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया.

Uttar Pradesh: जयमाल के बाद दहेज को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांधा (See Pics)
दूल्हे को पेड़ से बांधा (Photo Credits: Twitter)

Viral Pics: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दूल्हा (Groom) पेड़ से बंधा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि लड़की वालों ने दूल्हे और बारात का स्वागत किया, फिर जयमाल की रस्म भी अदा की गई, लेकिन उसके बाद दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. दहेज को लेकर हुए विवाद से गुस्साए लड़की वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया, जबकि दूल्हे के रिश्तेदारों को भी बंधक बना लिया. रिपोर्ट्स की मानें तो बारात जौनपुर जिले के सुजानगंज से मांधाता थाने के हरखपुर गांव आई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है. यह भी पढ़ें: Bride caught sleeping During Wedding: शादी की रस्मों से पहले दुल्हन को आ गई नींद, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें तस्वीरें-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).