देश

UP: बेटे ने पूरी की 85 वर्षीय मां की अंतिम इच्छा, गुजरात से स्ट्रेचर पर लाकर कराया ताज महल का दीदार (See Pic)

गुजरात के रहने वाली एक 85 वर्षीय महिला की दिली इच्छा थी कि वह ताज महल का दीदार करें. मां की इस इच्छा को बहू और बेटे ने पूरा करने के लिए स्ट्रेचरनुमा व्हीलचेयर पर लेकर आगरा पहुंचे और अपनी मां को ताज महल का दीदार करवाया

UP: बेटे ने पूरी की 85 वर्षीय मां की अंतिम इच्छा, गुजरात से स्ट्रेचर पर लाकर कराया ताज महल का दीदार (See Pic)

सोशल मीडिया पर एक दिल छु देने वाला तस्वीर वायरल हुआ है. गुजरात के रहने वाली एक 85 वर्षीय महिला की दिली इच्छा थी कि वह ताज महल का दीदार करें. मां की इस इच्छा को बहू और बेटे ने पूरा करने के लिए  स्ट्रेचरनुमा व्हीलचेयर पर लेकर आगरा पहुंचे और अपनी मां को ताज महल का दीदार करवाया. मां को ताज महल का दीदार करवाने के लिए गुजरात के कच्छ जिला के मुंद्रा निवासी मोहम्मद इब्राहिम अपनी बेगम के साथ मां रजिया को लेकर सोमवार को आगरा पहुंचे. मोहम्मद इब्राहिम और उनकी बेगम का कहना है कि मां रजिया की उम्र 85 वर्ष हो चुकी है. अब मां चलने-फिरने से लाचार हैं. मां उसके पिता से बहुत प्रेम करती हैं. उन्होंने ताजमहल देखने की अपनी अंतिम इच्छा बताई. मां की इच्छा पूरी करने के लिए अपनी पत्नी के साथ आगरा आए हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).