Python Viral Video: गांव में विशालकाय अजगर को देख मचा हड़कंप, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
एक विशालकाय अजगर का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक गांव में विशालकाय अजगर को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया.
Giant Python Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) से जुड़े वीडियो आए दिन लोगों को देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक विशालकाय अजगर (Giant Python) का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक गांव में विशालकाय अजगर को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय अजगर नजर आ रहा है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उसने किसी को अपना शिकार बनाया है और उसे निगलने के बाद पचाने की कोशिश कर रहा है. इसके साथ ही उसका मुंह रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है. इस हैरान करने वाले वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- एक भारतीय गांव में एक विशाल सांप की खोज. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 14.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: यूपी के बदायूं में खेत से निकला विशालकाय अजगर, बुजुर्ग व्यक्ति ने सांप के जबड़े को पकड़कर घसीटा और फिर...
देखें वीडियो-
Discovery of a huge snake in an Indian village pic.twitter.com/BAlDv29rHx
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

