वायरल

Stingray Viral Video: स्टिंगरे को हुई प्रसव पीड़ा, बच्चे को जन्म देती इस मछली का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर स्टिंगरे मछली का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो में स्टिंगरे मछली को प्रसव पीड़ा होती है और वो एक-एक करके तीन बच्चों को जन्म देती है.

Stingray Viral Video: स्टिंगरे को हुई प्रसव पीड़ा, बच्चे को जन्म देती इस मछली का वीडियो हुआ वायरल
बच्चों को जन्म देती स्टिंगरे (Photo Credits: X)

Stingray Viral Video: आमतौर पर ज्यादातर मछलियां अंडे देती हैं, जिनमें से उनके बच्चों का जन्म होता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर स्टिंगरे मछली (Stingray Fish) का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इस वीडियो में स्टिंगरे मछली को प्रसव पीड़ा होती है और वो एक-एक करके तीन बच्चों को जन्म देती है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस तरह स्टिंगरे जन्म देती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 184k मिल चुके हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि स्टिंगरे शार्क की तरह मनुष्यों के लिए घातक नहीं होती है, लेकिन इसकी पूंछ 8 इंच तक लंबी होती है, जो चमड़े के दांत जैसी होती है. जब यह मछली डर महसूस करती है तो यह अपनी पूंछ को भाले की तरह सख्त कर लेती है, जो किसी के लिए भी घातक हो सकती है. यह भी पढ़ें: VIDEO: मछलियों को खाना खिलाने के लिए पानी में उतरा शख्स, शांति से अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं जल की ये रानियां

बच्चों को जन्म देती स्टिंगरे मछली

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).