वायरल

VIDEO: मछलियों को खाना खिलाने के लिए पानी में उतरा शख्स, शांति से अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं जल की ये रानियां

मछलियों से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मछलियों को खाना खिलाने के लिए पानी में उतर जाता है और मछलियां भी बड़ी शांति से अपनी बारी का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है.

VIDEO: मछलियों को खाना खिलाने के लिए पानी में उतरा शख्स, शांति से अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं जल की ये रानियां
मछलियों को खाना खिलाता शख्स (Photo Credits: X)

Fish Viral Video: मछली (Fish) जल की रानी है, जीवन उसका पानी है... जी हां, यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी और यह सच भी है. जल में मछलियां (Fishes) बिल्कुल रानियों की तरह रहती हैं, लेकिन जैसे ही जल से बाहर आती हैं, उनका जीवन खत्म हो जाता है. मछलियों से जुड़े वीडियो तो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें कभी कोई मछलियों को जाल में फंसाते हुए दिखाई देता है तो कभी कोई इन मछलियों को खाना खिलाते हुए. इसी कड़ी में मछलियों से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल  (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मछलियों को खाना खिलाने के लिए पानी में उतर जाता है और मछलियां भी बड़ी शांति से अपनी बारी का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वे धैर्य से अपनी बारी तक इंतजार करते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: मछली पकड़ने गए शख्स के साथ हुआ खेल, कांटे में फंसा कुछ ऐसा... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

मछलियों को खाना खिलाता शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तालाब में ढेर सारी मछलियां दिखाई दे रही हैं. इन मछलियों को खाना खिलाने के लिए एक शख्स पानी में उतरता है और उनके पास पहुंचता है. शख्स के चारों तरफ मछलियां भी इकट्ठा हो जाती हैं. शख्स बारी-बारी से उन मछलियों को खाना खिलाता है और जल की ये रानियां भी बड़ी शांति से अपनी बारी का इंतजार करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).