वायरल

मछली पकड़ने गए शख्स के साथ हुआ खेल, कांटे में फंसा कुछ ऐसा... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिशिंग के दौरान शख्स के कांटे के पास एक ऐसा जीव आ जाता है, जिसे देख उसके पैरों तले मानों जमीन ही खिसक जाती है.

मछली पकड़ने गए शख्स के साथ हुआ खेल, कांटे में फंसा कुछ ऐसा... Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
कांटे के पास आया विचित्र जीव (Photo Credits: X)

Fishing Viral Video: कई बार लोग मछली (Fish) खाने के उद्देश्य से या फिर शौकिया तौर पर फिशिंग (Fishing) करते हैं, लेकिन मछली का हाथ लगना भी किस्मत की बात है, क्योंकि कई बार घंटों तक मछली पकड़ने की कोशिश करने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है तो कई बार कांटे में कोई ऐसा जीव फंस जाता है, जिसे देख होश उड़ जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें फिशिंग के दौरान शख्स के कांटे के पास एक ऐसा जीव आ जाता है, जिसे देख उसके पैरों तले मानों जमीन ही खिसक जाती है. इस वीडियो को देखकर आप भी यकीनन हैरान हो जाएंगे.

इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये नजारा वाकई काफी ज्यादा भयानक है, जबकि दूसरे ने लिखा है- नजारा तो खूबसूरत लग रहा है, लेकिन ऐसे मौकों के लिए हम लोगों को तैयार रहना चाहिए. यह भी पढ़ें: Strange Fish Video: समंदर में तैरती रहस्यमय मछली ने किया सबको मोहित, उसके चेहरे से नजरें हटा पाना है मुश्किल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए वो नदी के भीतर कांटा डालता है और थोड़ी देर तक इंतजार करने के बाद कांटे को वापस खींचता है, तभी उसे पानी में एक बड़ा सा जीव दिखाई देता है, जो पलक झपकते ही गायब हो जाता है. वीडियो इतनी तेजी से आगे बढ़ता है कि कुछ भी समझ नहीं आता, लेकिन जीव के आकार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो शायद एक मगरमच्छ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).