वायरल

Strange Fish Video: समंदर में तैरती रहस्यमय मछली ने किया सबको मोहित, उसके चेहरे से नजरें हटा पाना है मुश्किल

एक रहस्यमय मछली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर के अंदर तैरती इस मछली ने अपने लुक से हर किसी को मोहित कर लिया है. गोलू-मोलू सी दिखने वाली इस अजीब मछली से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल लग रहा है.

Strange Fish Video: समंदर में तैरती रहस्यमय मछली ने किया सबको मोहित, उसके चेहरे से नजरें हटा पाना है मुश्किल
गोलू-मोलू मछली (Photo Credits: Instagram)

Strange Fish Viral Video: प्रकृति आज भी अपने आप में अनगिनत रहस्य समेटे हुए है, जहां हम कई प्रजाति के जीव-जंतुओं को अच्छी तरह से जानते हैं तो वहीं कुछ प्रजातियां इतनी दुर्लभ है कि उन्हें पहचान पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. घने जंगलों और गहरे समंदर के भीतर आज भी कई ऐसे जीव पाए जाते हैं, जो बेहद दुर्लभ माने जाते हैं. कई बार ऐसे जीवों से जुड़े वीडियो सामने आते हैं तो लोगों के होश उड़ जाते हैं. इसी कड़ी में एक रहस्यमय मछली (Mysterious Fish) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें समंदर के अंदर तैरती इस मछली (Fish) ने अपने लुक से हर किसी को मोहित कर लिया है. गोलू-मोलू सी दिखने वाली इस अजीब मछली (Strange Fish) से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल लग रहा है.

इस वीडियो को unilad नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देख हर कोई हैरत में पड़ गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- क्या कोई इस मछली को पहचान सकता है? इस वीडियो को न सिर्फ बार-बार देखा जा रहा है, बल्कि लोग इस पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. इसे देखकर कई लोगों ने कहा है कि ये कितनी गोलू मोलू है. यह भी पढ़ें: Gourami Fish Viral Video: गौरामी मछलियां किस करके करती हैं एक-दूसरे से लड़ाई, नजारा देख लोग खा जाते हैं धोखा

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UNILAD (@unilad)

वायरल हो रहे वीडियो में जो मछली समंदर की गहराई में तैरती हुई नजर आ रही है, ऐसी मछली शायद ही आपने पहले कभी देखी हो. पीले और ऑरेंज कलर की यह मछली अन्य मछलियों से काफी अलग है. इस रहस्यमय मछली को देखकर कईयों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है तो कई लोग हैरत में पड़ गए हैं, जबकि अधिकांश लोग इस अजीब सी दिखने वाली मछली से अपनी नजरें तक नहीं हटा पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).