Gourami Fish Viral Video: गौरामी मछलियां किस करके करती हैं एक-दूसरे से लड़ाई, नजारा देख लोग खा जाते हैं धोखा
वायरल हो रहे वीडियो में दो गौरामी मछलियां एक-दूसरे को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं. ये दोनों मछलियां काफी देर तक एक-दूसरे को किस करती हैं, लेकिन असल में ये दोनों एक-दूसरे से लड़ रही हैं.
Gourami Fish Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर गौरामी मछलियों (Gourami Fish) का एक दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप धोखा खा जाएंगे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दो गौरामी मछलियां एक-दूसरे को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं. ये दोनों मछलियां काफी देर तक एक-दूसरे को किस करती हैं, लेकिन असल में ये दोनों एक-दूसरे से लड़ रही हैं. जी हां, किसिंग गौरामी मछलियों (Kissing Gourami Fish) के होठों पर दांत होते हैं और वो अपने मुंह से लड़ाई करती हैं, जो देखने में बिल्कुल चुंबन की तरह दिखाई देता है. इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Hairtail Fish: हेयरटेल मछली की सुंदरता के कायल हुए लोग, चांदी जैसी चमकती अद्भुत फिश का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
Kissing Gourami fish have teeth on their lips, they engage in mouth battles which appear like kisses
📹 Waterpuppys
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) November 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

