वायरल

Shocking! ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटक हुए बंदरों के आतंक से परेशान, खाने के लिए उपद्रव मचाता है जानवरों का पूरा झुंड (Watch Video)

ताजमहल परिसर में इन दिनों बंदरों का उपद्रव काफी बढ़ चुका है और वो खाने-पीने की चीजों को पर्यटकों से छीनने के लिए उन पर हमला तक करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. पर्यटकों पर बंदरों के हमले की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी है.

Shocking! ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटक हुए बंदरों के आतंक से परेशान, खाने के लिए उपद्रव मचाता है जानवरों का पूरा झुंड (Watch Video)
ताजमहल में बंदरों का आतंक (Photo Credits: Twitter)

Terror of Monkeys at Taj Mahal Viral Video: दुनिया के सात अजूबों में शुमार आगरा (Agra) के ताजमहल (Taj Mahal) का दीदार करने के लिए देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं. हालांकि इन दिनों ताजमहल का दीदार करने से पहले पर्यटकों (Tourists) को बंदरों के आतंक (Terror of Monkeys) का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, ताजमहल परिसर में इन दिनों बंदरों (Monkeys) का उपद्रव काफी बढ़ चुका है और वो खाने-पीने की चीजों को पर्यटकों से छीनने के लिए उन पर हमला तक करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. पर्यटकों पर बंदरों के हमले की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी है. ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बंदरों का झुंड पूरे परिसर में उपद्रव मचाता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि यहां हैरत की बात तो यह है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने बंदरों को भगाने के लिए जवानों को भी तैनात किया है, बावजूद इसके बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).