Viral Video: गजब का बदला! लाइनमैन का पुलिस ने काटा चालान तो गुस्से में आकर उसने काट दी थाने की बिजली
संविदाकर्मी लाइनमैन मेहताब का कहना है कि उसकी तनख्वाह मात्र 5000 रुपये है. जबकि पुलिस वालों ने उसका 6000 रुपये का चालान काट दिया.
उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli) में पुलिस और बिजली विभाग के बीच खींतता देखने को मिली. यहां बिजली विभाग के कर्मचारी ने, पुलिस से बदला लेने के लिए थाने की बिजली ही काट दी. शामली में ट्रैफिक पुलिस ने, लाइनमैन का चालान काटा था. चालान काटने से गुस्साए लाइनमैन ने थाने की बिजली ही काट दी, क्योंकि थाने पर 56 हजार रूपए बिजली का बिल बकाया था. बिजली काटे जाने का वीडियो अब तेजी से वायरल है.
चरथावल तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस वालों ने मेहताब पर 6000 रुपये का चालान लगाया. बीजलीकर्मी ने पुलिस वालों से बताया कि वह बिजली बनाकर आ रहा है, इसके बावजूद पुलिस वालों ने उसका चालान काट दिया. जिससे गुस्साए बिजलीकर्मी ने थाने की बिजली ही काट दी. संविदाकर्मी लाइनमैन मेहताब का कहना है कि उसकी तनख्वाह मात्र 5000 रुपये है. जबकि पुलिस वालों ने उसका 6000 रुपये का चालान काट दिया.
UP: शामली में पुलिस ने लाइनमैन का काटा 6 हजार का चालान, जवाब में लाइनमैन ने 56 हजार का बकाया बिल होने पर काट दी पुलिस थाने की बिजली pic.twitter.com/kiQ0jH24an
— News24 (@news24tvchannel) August 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

