Hyderabad Shocker: हैदराबाद के मेडचल में दिनदहाड़े डकैती, बुर्का पहने दो बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को लूटा, CCTV में कैद हुआ वीडियो
हैदराबाद के मेडचल में आज दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है. इसमें देखा जा सकता है कि बुर्का पहने दो बदमाशों ने श्री जगदंबा ज्वैलर्स पर हमला किया.
Hyderabad Shocker: हैदराबाद के मेडचल में आज दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है. इसमें देखा जा सकता है कि बुर्का पहने दो बदमाशों ने श्री जगदंबा ज्वैलर्स पर हमला किया. उन्होंने दुकान के मालिक की गर्दन पर चाकू से वार किया और सोना मांगने लगे. घायल मालिक ने अपनी सूझबूझ से उनको बतों में बहकाए रखा, फिर अचानक से उन्हें धक्का देकर बाहर की ओर भाग गया. इस दौरान उसने चोर-चोर की आवाज लगाते हुए लोगों को मदद के बुलाया. इतने में वहां पहुंचे उसके एक सहयोगी ने कुर्सी के जरिए बदमाशों पर वार किया, लेकिन वह भागने में सफल रहे. स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने दुकान से कुछ सोना लूट लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और संदिग्धों की सक्रियता से तलाश में जुट गई है. वहीं, घायल दुकान मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हैदराबाद के मेडचल में दिनदहाड़े डकैती
A #Robbery in #Medchal, #Hyderabad in broad daylight, today
Two #robbers in burqas barged into Shri Jagdamba Jewellers, attacked the owner with knife and asked gold. The injured owner pushed him and run out and sounds Chor, Chor. The #Thieves escaped on bike, captured on #CCTV. pic.twitter.com/lFFSKlwZLJ
— Surya Reddy (@jsuryareddy) June 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

