Raja Sonam Marriage Video: मांग में सिंदूर भरते वक्त बेहद खुश थे 'राजा रघुवंशी ', सोनम दिखी बिल्कुल शांत; दोनों की शादी का वीडियो भी आया सामने
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें राजा सोनम की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं.
Sonam and Raja Raghuvanshi Marriage Video: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें राजा सोनम की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजा के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है. वो पूरे मन से रस्में निभा रहे हैं, जबकि सोनम बेहद शांत और भावहीन नजर आ रही हैं. ये वीडियो उन पलों का है, जब दोनों ने 11 मई को सात फेरे लिए थे. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही दिनों में ये शादी एक दिल दहला देने वाले मर्डर केस में बदल जाएगी.
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. लेटेस्टली डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है.
सिंदूर भरते वक्त राजा की आंखों में खुशी थी, सोनम दिखी चुपचाप
कळजुग झाला देतो आवै...
इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम के फेरों का वीडियो है। राजा सोनम की मांग में सिंदूर भर रहा है और बेहद खुश दिख रहा है। कौन सो सकता है कि एक महिला खुद ही अपना सिंदूर उजाड़ने की साजिश रच रही थी? pic.twitter.com/l9WNsgsn1Y
— Arvind Chotia (@arvindchotia) June 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

