वायरल
Longest Python VIDEO: जान खतरे में डालकर लड़के ने पकड़ा 19 फीट का अजगर, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे!
लड़का अजगर को पकड़ने के लिए उसकी ओर लपकता है. लेकिन अगले ही पल अजगर उसे जकड़ लेता है. गनीमत ये है कि लड़के के साथ और भी लोग थे, जिन्होंने उसकी मदद की.
Team Latestly | Published: Jul 19, 2023 05:38 PM IST
19 Feet Long Python: अजगर जानवर से लेकर इंसानों तक की जान ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे ही एक अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक लड़का पकड़ रहा है. जेक ने जिस अजगर को हाथ से पकड़ा है, उसकी लंबाई 19 फुट बताई जा रही है. सांप का वज़न भी 56.6 किलो है. ये अजगर बर्मीज प्रजाति का है, जो अपनी लंबाई के लिए मशहूर है.
लड़का अजगर को पकड़ने के लिए उसकी ओर लपकता है. लेकिन अगले ही पल अजगर उसे जकड़ लेता है. गनीमत ये है कि लड़के के साथ और भी लोग थे, जिन्होंने उसकी मदद की. इस दौरान अजगर करीब 9 इंच लंबा मुह पूरा खोल देता है. वहीं लड़का बहादूरी से उसकी गर्दन पकड़े रहता है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे लड़के की पहचान जेक वैलेरी के रूप में हुई है, जो फ्लोरिडा का रहने वाला है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

