देश

Shocking Video: बस की खिड़की से गुटखा थूकने वाले को बुरी तरह पीटा, 5 बार थूककर चटवाया, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिसकर्मी ने पहले युवक को लात घूसों से जमकर पीटा. फिर उससे पांच बार थूक चटवाया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनय तिवारी ने पूरे 10 हॉक्स टीम को सस्पेंड कर दिया है.

Shocking Video: बस की खिड़की से गुटखा थूकने वाले को बुरी तरह पीटा, 5 बार थूककर चटवाया, 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Viral Video: समस्तीपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक पुलिसकर्मी ने पहले युवक को लात घूसों से जमकर पीटा. फिर उससे पांच बार थूक चटवाया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनय तिवारी ने पूरे 10 हॉक्स टीम को सस्पेंड कर दिया है. गलती एक जवान ने की पर उसकी सजा अन्य पुलिसकर्मियों को भी भगुतनी पड़ी.

युवक बस से जा रहा था. इस दौरान उसने खिड़की से गुटका बाहर थूका और बस के बगल से गुजर रहे हॉक्स टीम के जवान पर यह थूक जा गिरा. फिर गुस्साए पुलिसकर्मी ने बस को रुकवाया और थूक फेंकने वाले युवक को नीचे उतारा. पहले तो उसे जमकर पीटा फिर पांच बार उससे थूक चटवाया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).