पिटबुल ने महिला की गोद में लेटे पपी पर किया हमला, अपने साथ घसीटकर कर ले गया और फिर... देखें Viral Video
अमेरिका के फ्लोरिडा में पिटबुल के हमले का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मालकिन की गोद में बैठे पपी पर पिटबुल हमला करता है. वो नन्हे कुत्ते को घसीटकर ले जाता है और उसे काटने लगता है.
Viral Video: वैसे तो देश के विभिन्न हिस्सों से कुत्तों के हमलों (Dogs Attacks) की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में पिटबुल (Pitbull) के हमले का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बोका रेटन में यार्ड हाउस नाम के एक रेस्तरां में पपी अपनी मालकिन की गोद में बैठा हुआ था, तभी पिटबुल वहां पहुंचा और उसने पपी पर अटैक दिया. पिटबुल पप्पी को बेरहमी से अपने साथ खींचकर ले जाता है और उसे काटने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटबुल के हमले से चीख-पुकार मच जाती है, जिसके बाद रेस्तरां का एक वेटर पिटबुल को किसी तरह से पपी से दूर करता है. इसके बाद मालकिन अपने जख्मी पपी को उठाती है. यह भी पढ़ें: Pitbull Attack: दिल्ली में बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, बहादुर महिला के चलते बची जान, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
देखें वीडियो-
A larger dog grabs a puppy off of a woman's lap while she is eating lunch pic.twitter.com/vlR59F1Qnz
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) June 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

