वायरल

Shri Ram Bhajan In Flight: फ्लाइट में ढोलक बजाकर यात्रियों ने गाया राम भजन, जमकर झूमे भक्ति में डूबे लोग, वीडियो वायरल

वीडियो में एक व्यक्ति ढोलक बजाता हुआ दिख रहा है और उसके आसपास कई यात्री ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं. अन्य लोग भी अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना रहे हैं.

Shri Ram Bhajan In Flight: फ्लाइट में ढोलक बजाकर यात्रियों ने गाया राम भजन, जमकर झूमे भक्ति में डूबे लोग, वीडियो वायरल
(Photo : X)

Shri Ram Bhajan In Flight: हवा में उड़ते हुए जहाज में कभी भजन कीर्तन का अनुभव किया है? हाल ही में एक ऐसी ही अनोखी घटना घटी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. विमान के सफर को आध्यात्मिक अनुभव में बदलते हुए, यात्रियों ने मिलकर "रघुपति राघव राजा राम" भजन गाया. भक्ति भाव से सराबोर यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता था.

वायरल क्लिप में एक व्यक्ति ढोलक अपनी गोद में रखकर बजाता हुआ दिख रहा है और उसके आसपास कई यात्री ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं. अन्य लोग भी अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना रहे हैं.

कुछ यात्रियों ने हल्का नृत्य भी किया, जिससे विमान में खुशी का माहौल बन गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो आधुनिक समय में भी लोगों की आस्था और भक्ति भाव को दर्शाता है. विमान जैसी व्यस्त और जटिल परिस्थिति में भी भक्ति में लीन होना वाकई सराहनीय है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).