Pakadwa Vivah Video: बहन के ससुराल गए नितीश कुमार को लोगों ने बंदूक की नोक पर किया अगवा, करवाया 'पकड़ौआ विवाह', देखें वीडियो
बिहार में शादी के लिए योग्य युवाओं का अपहरण, जिसे स्थानीय रूप से 'पकड़ौआ विवाह' के रूप में जाना जाता है, कोई असामान्य घटना नहीं है. ऐसी घटनाएं अक्सर बिहार में देखने और सुनने को मिलती हैं, ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है....
Viral Video: बिहार में शादी के लिए योग्य युवाओं का अपहरण, जिसे स्थानीय रूप से 'पकड़ौआ विवाह' के रूप में जाना जाता है, कोई असामान्य घटना नहीं है. ऐसी घटनाएं अक्सर बिहार में देखने और सुनने को मिलती हैं, ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव का बताया जा रहा है. पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. उसका आरोप है कि बंदूक की नोंक पर उसे अगवा कर शादी करा दी गयी. विरोध करने पर रातभर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट भी की गई.
देखें वीडियो:
नीतीश कुमार की हुई 'पकड़ौआ शादी'
नालंदा के धनुकी गांव के रहने वाले नीतीश कुमार का आरोप है कि बहन के ससुराल से छठ पूजा का प्रसाद देकर लौटते वक्त परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने उसे हथियार के बल पर अगवा कर लिया और रात भर बंधक बनाकर मारपीट की, फिर अगले दिन जबरदस्ती शादी करा दी. pic.twitter.com/Zc35pdQg8p
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) November 20, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2021 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

