OMG! जमीन से 6000 फीट की ऊंचाई पर झूला झूल रही थीं दो महिलाएं, अचानक बीच में टूटी झूले की चेन और फिर… (Watch Viral Video)
जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर झूला झूलना भले ही रोमांचक हो सकता है, लेकिन ऐसा करना घातक भी हो सकता है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं जमीन से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर झूला झूलती हैं, लेकिन तभी हवा में झूले की चेन टूट जाती है और महिलाएं चट्टान के किनारे गिर जाती हैं.
जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर झूला झूलना (Swinging) भले ही रोमांचक हो सकता है, लेकिन ऐसा करना घातक भी हो सकता है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं जमीन से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर झूला झूलती हैं, लेकिन तभी हवा में झूले की चेन टूट जाती है और महिलाएं चट्टान के किनारे गिर जाती हैं. हालांकि उनकी किस्मत उनका साथ देती है और वो मौत से बाल-बाल बच जाती हैं और उस भयावह हादसे में उन्हें केवल मामूली चोटें आईं. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी गणराज्य के दागिस्तान (Dagestan) में स्थित सुलाक कैन्यन (Sulak Canyon) के ऊपर झूले में सवारी करते समय उसकी जंजीर टूट गई, जिससे झूला झूल रही दोनों महिलाएं चट्टान के किनारे गिर गईं और उन्हें चोट लग गई. इस मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है.
देखें वीडियो-
OMG☹️ (details below)
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) August 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

