देश

Child Driving Thar: लापरवाही! बेंगलुरु में नन्हें बच्चे ने चलाई महिंद्रा थार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जब्त की कार

हादसे को दावत देने वाली इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार को जब्त कर लिया.

Child Driving Thar: लापरवाही! बेंगलुरु में नन्हें बच्चे ने चलाई महिंद्रा थार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जब्त की कार
(Photo : Youtube)

Child Drives Mahindra Thar in Bengaluru: बेंगलुरु में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने व्यस्त सड़क पर अपने छोटे बच्चे को महिंद्रा थार का स्टीयरिंग पकड़ा दी. हादसे को दावत देने वाली इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार को जब्त कर लिया.

घटना बेंगलुरु के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास की है. एक शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर डाल दिया, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक बच्चा एक किसी शख्स की गोद में बैठकर स्टीयरिंग पकड़कर कार को आगे बढ़ा रहा है. सड़क पर भारी ट्रैफिक के बीच यह नजारा बेहद खतरनाक था.

वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने इस लापरवाही की निंदा की और बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. एक पत्रकार ने वीडियो को ट्विटर पर डालते हुए बेंगलुरु पुलिस और ट्रैफिक पुलिस प्रमुख को टैग कर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने लिखा, "एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास स्पष्ट ट्रैफिक उल्लंघन - एक बच्चा कार चला रहा है. कार का नंबर भी शेयर कर रहा हूं."

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो की जांच की और कार मालिक का पता लगाया. इसके बाद कार को जब्त कर लिया गया और मामले में जांच शुरू कर दी गई. बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).