भगवान शिव के मंदिर के बाहर साष्टांग दंडवत प्रणाम करते दिखे नंदी, Viral Video देख आप भी कहेंगे हर-हर महादेव
सोशल मीडिया पर एक अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिव मंदिर के बाहर नंदी साष्टांग दंडवत प्रणाम करते नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देख लोग हर-हर महादेव का जयकारा लगाने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं.
Viral Video: नंदी (Nandi) भगवान शिव (Lord Shiva) के सबसे प्रिय गण माने जाते हैं और कहा जाता है कि जो भी नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं कहता है वो सीधे महादेव (Mahadev) तक पहुंचती है. नंदी भोलेनाथ के सबसे बड़े भक्त और सेवक हैं, जो हमेशा उनके साथ होते हैं. देशभर के तमाम शिव मंदिरों (Shiv Temples) में भी शिवलिंग (Shivling) के पास नंदी विराजमान नजर आते हैं, लेकिन क्या आपने नंदी को साक्षात भगवान शिव को साष्टांग दंडवत प्रणाम करते देखा है?
दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अद्भुत वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शिव मंदिर के बाहर नंदी साष्टांग दंडवत प्रणाम करते नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देख लोग 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगाने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. अपने आराध्य के लिए भक्त की भक्ति का यह दृश्य लोगों के दिलों को जीत रहा है. यह भी पढ़ें: इंडिगो की फ्लाइट में विंडो सीट पर विराजमान दिखे गणपति बप्पा, मनमोहक तस्वीर से नजरें हटाना है मुश्किल (See Pic)
देखें वीडियो-
શિવજીના મંદિર બહાર નતમસ્તક કરતા નંદીનો વીડિયો જોઈ તમે પણ કહેશો 'હર હર મહાદેવ'#Harharmahadev #Viral #Video pic.twitter.com/sjNBC6Lz6M
— Zee 24 Kalak (@Zee24Kalak) September 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

