त्योहार

इंडिगो की फ्लाइट में विंडो सीट पर विराजमान दिखे गणपति बप्पा, मनमोहक तस्वीर से नजरें हटाना है मुश्किल (See Pic)

इंडिगो की फ्लाइट से भगवान गणेश की मनमोहक तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे नजरें हटा पाना काफी मुश्किल है. तस्वीर में गणपति बप्पा फ्लाइट की विंडों सीट पर विराजमान नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी गोद में एक सुंदर सी थाल में मोदक और लड्डू रखे हुए हैं.

इंडिगो की फ्लाइट में विंडो सीट पर विराजमान दिखे गणपति बप्पा, मनमोहक तस्वीर से नजरें हटाना है मुश्किल (See Pic)
फ्लाइट की विंडो सीट पर बप्पा (Photo Credits: Instagram)

Ganpati Bappa Viral Pic: देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की शुरुआत हो चुकी है. महाराष्ट्र (Maharashtra) के अलावा देश के कई हिस्सों में गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है. पहले दिन भक्तों ने धूमधाम से गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) का स्वागत कर, उनकी पूजा-अर्चना की. इन दिनों हर कोई गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित कर उनकी उपासना की जा रही है. देश के विभिन्न हिस्सों से गणपति बप्पा की मनमोहक छवियां देखने को मिल रही हैं. इस बीच इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) से भगवान गणेश की मनमोहक तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे नजरें हटा पाना काफी मुश्किल है.

इंडिगो एयरलाइन्स ने अपने अकाउंट indigo.6e से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है. बप्पा घर वापसी करते हुए. इस तस्वीर में क्रिएटिविटी देखते ही बन रही है. लोग इस तस्वीर से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: सूरत की महिला कलाकार ने साबून से बनाई भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति, देखें वीडियो

देखें तस्वीर-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IndiGo (@indigo.6e)

दरअसल, एआई की मदद से इस तस्वीर को बनाया गया है, जिसमें गणपति बप्पा फ्लाइट की विंडों सीट पर विराजमान नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी गोद में एक सुंदर सी थाल में मोदक और लड्डू रखे हुए हैं. इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- बहुत क्यूट, दूसरे ने लिखा है- गणपति बप्पा मोरया...

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).