वायरल

Mumbai: फलाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स खेलने का किया गया जबरदस्त इंतजाम, मेकओवर देख यूजर्स हुए इंप्रेस (Watch Video)

मुंबई से फ्लाईओवर के नीचे क्रिकेट खेलने वाले लोगों का वीडियो सामने आया है. इस फ्लाईओवर की खासियत यह है कि इसके नीचे क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल जैसे अन्य गेम्स खेलने का जबरदस्त इंतजाम किया गया है.

Mumbai: फलाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स खेलने का किया गया जबरदस्त इंतजाम, मेकओवर देख यूजर्स हुए इंप्रेस (Watch Video)
फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स खेलने का इंतजाम (Photo Credits: Twitter)

बड़े शहरों में बढ़ती आबादी के चलते जगहों की कमी होने लगी है, जिससे बच्चे और बड़ों को खेलने के लिए जगह नहीं मिल पाती है. इस बीच मुंबई (Mumbai) से फ्लाईओवर (Flyover) के नीचे क्रिकेट खेलने वाले लोगों का वीडियो सामने आया है. इस फ्लाईओवर की खासियत यह है कि इसके नीचे क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, बास्केटबॉल जैसे अन्य गेम्स (Games) खेलने का जबरदस्त इंतजाम किया गया है. फ्लाईओवर के नीचे खेलने के लिए किए गए इस मेकओवर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सानपाड़ा फ्लाईओवर (Sanpada Flyover) के नीचे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को विकसित किया गया है, जिसे साल 2021 में नागरिक निकाय ने फ्लाईओवर के तहत लॉन्च किया गया था, जो करीब 2745.27 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).