VIDEO: अनोखा नजारा! भजन कीर्तन सुनकर घर में घुसा 'रामभक्त' बंदर, महिला को लगाया गले, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
भजन कीर्तन के दौरान अचानक एक बंदर घर के खुले दरवाजे से अंदर आ गया और महिला के पास जा पहुंचा. महिला ने बंदर को देखकर डरने के बजाय उसे प्यार से सहलाया और उसे अपने पास बैठा लिया.
Ram Bhakt Monkey Video Viral: हाल ही में एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला वाक्या सामने आया है. राम नाम कीर्तन के दौरान एक बंदर एक महिला के घर में घुस आया और उसे गले लगा लिया. महिला को बंदर का ऐसा स्नेह देख भावुक हो गई और वह जय श्री राम का जाप करने लगी. इस अद्भुत घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
महिला अपने घर में कुछ अन्य लोगों के साथ राम नाम का कीर्तन कर रही थी. कीर्तन के दौरान अचानक एक बंदर घर के खुले दरवाजे से अंदर आ गया और महिला के पास जा पहुंचा. महिला ने बंदर को देखकर डरने के बजाय उसे प्यार से सहलाया और उसे अपने पास बैठा लिया.
A monkey enters a home during Ram Nama Japa and a miracle happens..
The devotee is truly blessed
Jai Shri Ram 🙏 pic.twitter.com/earL3b9TsA
— JIX5A (@JIX5A) January 20, 2024
कुछ ही देर बाद बंदर ने महिला को गले लगा लिया. महिला को बंदर का यह स्नेह देखकर काफी भावुक हो गई. आसपास बैठे अन्य लोग भी बंदर के इस हरकत से हैरान रह गए. इस अनोखे वाकये को मौजूद लोगों में से एक ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो भगवान राम के आशीर्वाद का प्रमाण है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह एक संयोग मात्र है. हालांकि, इस बात से सभी सहमत हैं कि यह एक दिल को छू लेने वाला वाक्या है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

