Shocking Video- Man Gropes Journalist: लाइव टीवी पर महिला रिपोर्टर के साथ अश्लील हरकत, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी शख्स को पुलिस ने उसकी हरकतों की वजह से गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में उसे 2 पुलिस अधिकारियों द्वारा हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है, जिनमें से एक महिला पुलिस अधिकारी है.
Man Gropes Journalist Isa Balado On Live TV: स्पेन में सड़क पर एक व्यक्ति ने टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही एक महिला पत्रकार को गलत तरीके से छुआ. पत्रकार ईसा बालादो लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी, तभी एक आदमी पीछे से आया और उसने महिला के प्राइवेट पार्ट को अश्लील तरीके से छुआ. घटना से स्तब्ध पत्रकार ने रिपोर्टिंग जारी रखी, लेकिन एंकर या होस्ट ने उसे बीच में रोकते हुए पूछा, "क्या उस आदमी ने उसके निचले हिस्से को छुआ था." पत्रकार द्वारा पुष्टि करने के बाद, वह रिपोर्टर से उस आदमी को कैमरे पर लाने के लिए कहता है ताकि उसकी पहचान की जा सके.
हालांकि, उसके कुकर्म और अस्वीकार्य व्यवहार को कैमरे पर लाइव कैद किए जाने के बाद भी, आरोपी ने साफ तौर पर से इनकार कर दिया कि उसने कुछ भी गलत किया है. उसे अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं था वह लगातार मुस्कुराता रहा.
"Do you really have to touch my ass?”
Yesterday, journalist Isa Balado was in the middle of a live report in Madrid when a man approached her from behind & sexually assaulted her, grabbing her bottom
He was arrested soon after👇#MeToo #TimesUp #SeAcabópic.twitter.com/fZaS1gXGmo https://t.co/eGr8EtwfXS
— Stefan Simanowitz (@StefSimanowitz) September 13, 2023
रिपोर्ट्स और वीडियो के मुताबिक, आरोपी शख्स को पुलिस ने उसकी हरकतों की वजह से गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में उसे दो पुलिस अधिकारियों द्वारा हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है, जिनमें से एक महिला पुलिस अधिकारी है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

