वायरल

Maharashtra: बारिश में लीक होने लगी बस की छत, हाथ में छाता लेकर ड्राइविंग करने लगा ड्राइवर (Watch Viral Video)

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भारी बारिश के चलते बस लीक होने लगी, जिसके चलते बचने के लिए बस ड्राइवर ने अपने एक हाथ में छाता पकड़ लिया तो दूसरे हाथ से बस की स्टीयरिंग पकड़कर ड्राइविंग करने लगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Maharashtra: बारिश में लीक होने लगी बस की छत, हाथ में छाता लेकर ड्राइविंग करने लगा ड्राइवर (Watch Viral Video)
छाता लेकर बस चलाता ड्राइवर (Photo Credits: X)

Viral Video: बारिश के मौसम (Rainy Season) में भीगने से बचने के लिए अधिकांश लोग छाते और रेनकोट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को छाता लेकर बस चलाते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बस ड्राइवर (Bus Driver) छाता (Umbrella) पकड़कर ड्राइविंग (Driving) कर रहा है. दरअसल, बारिश के चलते बस लीक होने लगी, जिसके चलते बचने के लिए बस ड्राइवर ने अपने एक हाथ में छाता पकड़ लिया तो दूसरे हाथ से बस की स्टीयरिंग पकड़कर ड्राइविंग करने लगा.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का है, जहां भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) बस की छत टपकने लगी और इससे बचने के लिए ड्राइवर ने छाता तान लिया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये तो उत्तर प्रदेश से भी एक कदम आगे निकल गए, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- पैसेंजर भगवान भरोसे. यह भी पढ़ें: Buldhana Bus Tragedy: बुलढाना बस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).