देश

Lok Sabha Elections 2024: मतदान को लेकर लोगों में दिखा जोश, यूपी के मुजफ्फरनगर में शादी के जोड़े में दुल्हन डालने पहुंची वोट, वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 21 राज्यों में 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ नजारा देखने को मिला जिससे देखकर लोग हैरान रह गए. सुबह करीब 8 बजे एक दुल्हन अपने शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए मुजफ्फरनगर में एक केंद्र पर पहुंची.

Lok Sabha Elections 2024: मतदान को लेकर लोगों में दिखा जोश, यूपी के मुजफ्फरनगर में  शादी के जोड़े में दुल्हन डालने पहुंची वोट, वीडियो वायरल
Bride - ANI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 21 राज्यों में 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. मतदान को लाकर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्रो पर पहुंच रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ नजारा देखने को मिला जिससे देखकर लोग हैरान रह गए. सुबह करीब 8 बजे एक दुल्हन अपने शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पहुंची. जहां पर वह वोट डालने के बाद अपने घर के लिए फिर रवाना हुई;

दुल्हन का शादी के जोड़े में वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लाल लहंगा पहने हुई है. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग मतदान के जोश को लेकर तारीफ़ कर रहे हैं.

Video

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).