ट्रॉली बैग में छिपाकर GF को हॉस्टल में ले जा रहा था इंजीनियरिंग का छात्र, ऐसे गेट पर खुली पोल- देखें VIDEO
कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर तब सब हैरान रह गए जब एक छात्र द्वारा लाये गए ट्रॉली बैग में एक छात्रा मिली. दरअसल छात्र बाहर से हॉस्टल में प्रवेश के लिए पहुंचा तो उसके पास एक बड़ा सा सूटकेस था, जब केयर टेकर ने उसे खोलकर दिखाने के लिए कहा तो सारा माजरा सबके सामने आ गया. फिलहाल दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है.
कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल गेट पर तब सब हैरान रह गए जब एक छात्र द्वारा लेकर आये गए सूटकेस में एक लड़की मिली. जो उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है. दरअसल मंगलवार की रात छात्र बाहर से हॉस्टल में प्रवेश के लिए पहुंचा तो उसके पास एक बड़ा सा सूटकेस था, जब वहां के केयर टेकर ने सूटकेस के बारे में पूछा तो छात्र ने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ सामान उसमें है. हालांकि केयर टेकर ने छात्र से सूटकेस खोलकर दिखाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा. अंत में सूटकेस को खोल दिया गया और उसमें छिपी लड़की बाहर आ गई. लड़की भी उसी कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है. दोनों को हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया है.
The funniest video I've seen today 😬
Apparently, a Manipal Univ. student was smuggling his gf out in a trolley bag. Someone's watching too much Netflix. pic.twitter.com/RQLkAfj9vB
— 𝙋𝙧𝙚𝙧𝙣𝙖 𝙇𝙞𝙙𝙝𝙤𝙤 (@PLidhoo) February 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

