देश

Hyderabad Road Caved VIDEO: हैदराबाद में 'धरती फटी' और सड़क धंस गया अंदर, कार समेत कई वाहन नीचे दबें

VIDEO में देखा जा सकता है कि सब्जियां पूरी सड़क पर बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस नजारे को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई.

Hyderabad Road Caved VIDEO: हैदराबाद में 'धरती फटी' और सड़क धंस गया अंदर, कार समेत कई वाहन नीचे दबें
( Photo Credit: Twitter)

Hyderabad Road Caved VIDEO: हैदराबाद के गोशामहल इलाके में सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से धंस गया और उसमें भारी दरार आ गई, और देखते ही देखते उस सड़क ने पूरी सब्जी मंडी और कई वाहनों को निगल लिया. यह घटना चकनावाड़ी इलाके में हुई जब सड़क के किनारे स्थित सब्जी मंडी सड़क में धंस गई. इसमें न केवल दुकानें बल्कि कार, मोटरसाइकिल सहित कई गाड़िया समा गईं. VIDEO में देखा जा सकता है कि सब्जियां पूरी सड़क पर बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस नजारे को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई. आशंका जताई जा रही है कि सड़क के नीचे से गुजर रही पानी की पाइप लाइन इसका कारण हो सकता है. अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).