वायरल

छात्राओं ने फूल देकर अनोखे अंदाज में टीचर का जताया आभार, प्यार देख शिक्षिका की आंखों से छलके खुशी के आंसू (Watch Viral Video)

शिक्षक दिवस के बाद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छात्राएं फूल लेकर अपनी शिक्षिका के सामने आती हैं और घुटने पर बैठकर 'तुझमें रब दिखता है' गाना गाकर अपनी टीचर का आभार व्यक्त करती हैं.

छात्राओं ने फूल देकर अनोखे अंदाज में टीचर का जताया आभार, प्यार देख शिक्षिका की आंखों से छलके खुशी के आंसू (Watch Viral Video)
छात्रों ने अनोखे अंदाज में जताया टीचर का आभार (Photo Credits: Twitter)

अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश तक ले जाने वाले तमाम शिक्षकों (Teachers) का जितना आभार व्यक्त किया जाए, उतना कम है. हालांकि शिक्षकों के प्रति प्यार, आदर और सम्मान जाहिर करने के लिए भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher's Day) मनाया जाता है. इस दिन छात्र अपने-अपने अंदाज में शिक्षकों का आभार जाहिर करते हैं. शिक्षक दिवस के बाद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ छात्राएं फूल लेकर अपनी शिक्षिका के सामने आती हैं और घुटने पर बैठकर 'तुझमें रब दिखता है' गाना गाकर अपनी टीचर का आभार व्यक्त करती हैं. अपनी छात्राओं (Girl Students) के इस प्यार और सम्मान को देखकर टीचर (Teacher) की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- अच्छे शिक्षकों को हमेशा ऐसा ही आदर और सम्मान मिलता है. भावुक करने वाला यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).