Viral Video: पुलिस वाहन का इस्तेमाल कर लड़की ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर पंजाब पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पंजाब पुलिस के वाहन पर बैठकर रील्स बनाती हुई नजर आ रही है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि लड़की के रील्स बनाने की सजा एसएचओ को मिली है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में युवाओं पर इंस्टा रील्स (Insta Reels) बनाने का भूत इस कदर सवार है कि वो कहीं भी किसी भी समय रील्स (Reels) बनाने लग जाते हैं. रील्स बनाने के लिए वो बड़े से बड़ा जोखिम तक उठाने को तैयार रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की पंजाब पुलिस (Punjab Police) के वाहन पर बैठकर रील्स बनाती हुई नजर आ रही है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि लड़की के रील्स बनाने की सजा एसएचओ (SHO) को मिली है. जी हां, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वाहन का इस्तेमाल करने की वजह से पंजाब पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की एसएचओ की सरकारी गाड़ी पर चढ़कर पंजाबी गाने पर डांस कर रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यह लड़की रील बनाने को लेकर विवादों में रह चुकी है. उस समय भी थाना डिविजन 4 के प्रभारी ने लड़की पर कोई कार्रवाई नहीं की थी. यह भी पढ़ें: Video: नोएडा में रील बनाने के लिए बुजुर्ग ने पेट्रोल किया बर्बाद, वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
लड़की ने बनाई रील, एसएचओ को मिल गई सजा
वायरल वीडियो में लड़की SHO की सरकारी गाड़ी पर चढ़कर पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही है. बता दें कि इससे पहले भी ये लड़की रील बनाने को लेकर विवादों में रह चुकी है. उस समय भी थाना डिविजन 4 के प्रभारी ने लड़की पर कोई कार्रवाई नहीं की थी.… pic.twitter.com/9nbRSNu8gY
— AajTak (@aajtak) September 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

