देश

Prayagraj: फिटनेस या पब्लिक ड्रामा? योगी सरकार के मंत्री नंदी का साइकिलिंग VIDEO वायरल, पीछे दौड़ते दिखे सुरक्षाकर्मी

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी इन दिनों अपने फिटनेस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया,

Prayagraj: फिटनेस या पब्लिक ड्रामा? योगी सरकार के मंत्री नंदी का साइकिलिंग VIDEO वायरल, पीछे दौड़ते दिखे सुरक्षाकर्मी
Photo- @aditiyadav_00/X

Nand Gopal Gupta Nandi Cycle Video: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Minister Nandi Viral Video) इन दिनों अपने फिटनेस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुरक्षाकर्मी उनके पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं. यह दृश्य लोगों को मनोरंजक लग सकता है, लेकिन इस पर सवाल भी उठ रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि अगर मंत्री जी सादगी और फिटनेस (MinisterNandi Fitness Video) दिखाना चाहते हैं, तो सुरक्षाकर्मियों को इस तरह दौड़कर क्यों थका रहे हैं? लोगों का कहना है कि असली फिटनेस टेस्ट जनता की समस्याओं का समाधान करना है - चाहे वह बेरोजगारी का मुद्दा हो, गांवों में टूटी सड़कें हों या कानून-व्यवस्था का.

आलोचकों का मानना ​​है कि यह सब सिर्फ छवि निर्माण का एक हिस्सा है. हालांकि, मंत्री जी के समर्थक इसे आम जनता से जुड़ने का उनका तरीका बता रहे हैं.

ये भी पढें: Prayagraj: गजब है! प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर किया कई देर तक ड्रामा, प्रयागराज का VIDEO आया सामने

मंत्री नंदी का साइकिल वीडियो वायरल

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. लेटेस्टली डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).