VIDEO: पुणे में फीनिक्स मॉल के बाहर गोलीबारी, एक संदिग्ध गिरफ्तार; सामने आया घटना का सीसीटीवी वीडियो
पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक मॉल के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां वाकड में 'फीनिक्स मॉल ऑफ द मिलेनियम' के बाहर सफेद रंग की कार में आए एक अज्ञात व्यक्ति ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया.
Firing Outside Phoenix Mall in Pune: पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक मॉल के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां वाकड में 'फीनिक्स मॉल ऑफ द मिलेनियम' के बाहर सफेद रंग की कार में आए एक अज्ञात व्यक्ति ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया. हालांकि, बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस उपायुक्त (जोन 2) विशाल गायकवाड़ ने बताया कि घटना 17 सितंबर की शाम की है. पुलिस ने संदिग्ध विक्की बाला शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि गोलीबारी की घटना झगड़े और पुरानी रंजिश से जुड़ी है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
पुणे में फीनिक्स मॉल के बाहर गोलीबारी
Man opens fire outside Pune's Phoenix Mall, suspect detained #Punemallshooting #PhoenixMallshooting #Wakadmallshooting #WakadPhoenixMallshooting #Pune #wakad #Mallshooting pic.twitter.com/C1X6lHDxoY
— Republic (@republic) September 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

