वायरल

फ्लाइट में विंडों सीट के लिए लड़ाई, दो फैमिली के बीच जमकर हुई हाथापाई, देखें हैरान करने वाला Viral Video

क्या आपने कभी किसी को फ्लाइट में विंडो सीट के लिए लड़ते देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विंडो सीट के लिए दो परिवारों के बीच न सिर्फ तू-तू मैं-मैं होती है, बल्कि हाथापाई तक की नौबत आ जाती है.

फ्लाइट में विंडों सीट के लिए लड़ाई, दो फैमिली के बीच जमकर हुई हाथापाई, देखें हैरान करने वाला Viral Video
विंडो सीट के लिए फ्लाइट में लड़ाई (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: ट्रेन में विंडो सीट (Window Seat) के लिए आपने लोगों को आपस में बहस करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को फ्लाइट में विंडो सीट (Flight Window Seat) के लिए लड़ते देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें विंडो सीट के लिए दो परिवारों के बीच न सिर्फ तू-तू मैं-मैं होती है, बल्कि हाथापाई तक की नौबत आ जाती है. सोशल मीडिया पर ब्राजील (Brazil) में जीओएल एयरलाइंस की फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें फ्लाइट में विंडो सीट को लेकर महिलाओं के एक समूह में जमकर लड़ाई होने लगती है. ब्राजीलियाई न्यूज के अनुसार, फ्लाइट के टेक ऑफ करने से कुछ मिनट पहले ही दो फैमिली के बीच लड़ाई शुरु हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट होने लगी. जिसके चलते विमान को उड़ान भरने में दो घंटे की देरी हो गई. हैरान करने वाला यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).