Viral Video: गजब! गाय पर चढ़ा FIFA का बुखार, लड़कों के साथ फुटबॉल खेलने का वीडियो वायरल
फुटबॉल का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. लोगों तक तो ठीक है पर यदि गाय फुटबॉल खेलती नजर आए तो.... जी हां, फुटबॉल के साथ एक गाय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दुनिया में इस वक्त फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का खुमार छाया हुआ है. फुटबॉल का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. लोगों तक तो ठीक है पर यदि गाय फुटबॉल खेलती (Cow Playing Football) नजर आए तो.... जी हां, फुटबॉल के साथ एक गाय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़ें- Video: पढ़ाई के बहाने क्लासरूम में बैठकर लड़का-लड़की ने की ऐसी हरकत, नजारा देख उड़ जाएंगे होश
कुछ बारिश के बीच मैदान में लड़के खेल रहे थे तभी उनका फुटबॉल एक गाय के पास चला गया. इस वीडियो में गाय ने फुटबॉल अपने पास इस तरह रखा है कि कोई इसे ले नहीं पाए, जबकि लड़के अपना फुटबॉल लेने की फिराक में हैं. कोशिश करने पर आखिरकार एक लड़का गाय के पास से अपना फुटबॉल लेने में सफल हो जाता है. इसके बाद भी गाय फुटबॉल के लिए उसके पीछे दौड़ती नजर आती है. इस दौरान गाय अपने नाक व पैरों से फुटबॉल को किक मारती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
फुटबॉल खेलती गाय
FIFA FEVER😅
Why should boys have all the fun 😇😁 pic.twitter.com/5bUf9wfEr0
— Dr. Mamata R. Singh (@mamatarsingh) November 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

