Fact Check: क्या हरियाणा सरकार द्वारा बंद की जा रही है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जानें इस खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक और फेक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2022 से बुढ़ापा पेंशन बंद किया जा रहा है. खबर में दावा किया जा रहा है कि इसके लिए लिस्ट जारी कर दी गई है और फरवरी से अब पेंशन नहीं मिलेगा. हालांकि पीआईबी फैक्ट चेक ने जब इस दावे की पड़ताल की तो खबर को फेक पाया.
Fact Check: विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) पर आए दिन फेक खबरें और भ्रामक जानकारियों को व्यापक तौर पर शेयर किया जाता है, जिससे लोगों में भ्रम का माहौल बन जाता है. फेक खबरों (Fake News) की लिस्ट में सोशल मीडिया पर एक और फेक खबर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2022 से बुढ़ापा पेंशन बंद किया जा रहा है. खबर में दावा किया जा रहा है कि इसके लिए लिस्ट जारी कर दी गई है और फरवरी से अब पेंशन नहीं मिलेगा. हालांकि पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने जब इस दावे की पड़ताल की तो खबर को फेक पाया. पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि कुछ यूट्यूब चैनल्स हरियाणा सरकार (Haryana Government) द्वारा दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Social Security Pension) बंद करने का दावा कर रहे हैं. यह दावा सही नहीं है. सरकार की बुढ़ापा पेंशन बंद करने की कोई योजना नहीं है.
पीआईबी फैक्ट चेक का ट्वीट
कुछ यूट्यूब चैनल्स हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद करने का दावा कर रहे हैं। यह दावा सही नहीं है। सरकार की बुढ़ापा पेंशन बंद करने की कोई योजना नहीं है।@DiprHaryana #Haryana #FactCheck #Pension #DIPRHaryanaFactCheck pic.twitter.com/TqxNYg2tXv
— Fact Check DPR Haryana (@FactCheckDIPR) January 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

