Delhi AIIMS के डॉक्टरों को मिल रहा था कीड़े वाला खाना! देखें PHOTOS और VIDEO
10 अगस्त को एफएसएसएआई की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में कीड़े मिले थे. हॉस्टल मेस के कई फोटोज भी सामने आए हैं. मेस में ना तो साफ सफाई दिखती है और ना ही फ्रेश सब्जी.
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने संस्थान में मिलने वाले खाने को लेकर विरोध दर्ज कराया है. डाक्टरों का दावा है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के अधिकारियों ने कई अनियमितताओं और सफाई की संतोषजनक स्थिति ना पाए जाने पर एम्स के एक छात्रावास मेस को बंद करा दिया था.
हॉस्टल मेस के कई फोटोज भी सामने आए हैं. मेस में ना तो साफ सफाई दिखती है और ना ही फ्रेश सब्जी, लेकिन एम्स प्रशासन ने बिना जांच के सभी अनियमितताओं को दरकिनार कर एक घंटे के भीतर फिर से मेस को फिर से खुलवा दिया.
मामले को लेकर रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया को चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में बताया गया है कि 10 अगस्त को एफएसएसएआई की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों में कीड़े मिले थे.
दिल्ली AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर कैंटीन के खराब खाने से हैं परेशान, देखें परिमल कुमार की रिपोर्ट pic.twitter.com/AUMTBUBqTw
— NDTV Videos (@ndtvvideos) August 25, 2022
#aiims का खाना इतना निम्न और गंदा है कि खाने का मन ना करे ,पर ड्यूटी और काम के pressure में हम सब यही दूषित खाना,खाने को मजबूर है ,जब हमने आवाज़ उठाई और @fssaiindia के अधिकारीयो के निरीक्षण के बाद,मेस बंद करवा दी,तो १घटे में मेस खुलवा कर हमारे ख़िलाफ़ ही कार्यवाही की बात कह दी.. pic.twitter.com/Fb6AtYlx5C
— Dr Vinay Kumar (Aiims Delhi) (@drvinay_aiims) August 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

