Cow Attack in Lucknow: लखनऊ के रकाबगंज में गाय का जानलेवा अटैक, विचलित कर देने वाला वीडियो आया सामने- VIDEO
लखनऊ के रकाबगंज इलाके में बीते मंगलवार (6 अगस्त) को एक गाय के उत्पात मचाने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे. इसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Cow Attack in Lucknow: लखनऊ के रकाबगंज इलाके में बीते मंगलवार (6 अगस्त) को एक गाय के उत्पात मचाने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे. इसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद और दो काले रंग की तीन गाय सड़क पर टहल रही हैं. इस दौरान सड़क पर आम लोगों की आवाजाही भी जारी है. कुछ देर में वहां एक मोटर साइकिल वाला रुकता है और वह गायों को फटकारने लगता है. दरअसल, वह गाय के हमले से एक नाबालिग बच्ची को बचा रहा होता है. वीडियो में आगे दिखाई पड़ रहा है कि दो गाय सड़क पर लौट कर आती हैं और इनमें से एक भड़क जाती है. इसके बाद वह सड़क से गुजर रहे लोगों पर अपने सींग से हमला बोल देती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति की गंभीरता के बावजूद, घटना की सूचना मिलने के बाद नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई.
लखनऊ के रकाबगंज में गाय का जानलेवा अटैक (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
#लखनऊ राजधानी की एक गाय हुई हमलावर
गाय के हमले में कई लोग हुए जख्मी
पहले करती हमला उसके बाद नाले में गिरा देती है नगर निगम को गाय के हमले की दी गई सूचना नगर निगम के द्वारा नही उठाया गया कोई कदम
अभी तक 20 से ज्यादा लोग हो चुके घायल
रकाबगंज क्षेत्र के खजुआ चौकी क्षेत्र की घटना pic.twitter.com/zKY2TkdHuX
— दैनिक धारा लक्ष्य समाचार (@dharalakshya) August 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

